विवेक हत्या कांड में जाँच के लिए जीआरपी एसपी का डेरा

sp grp4फर्रुखाबाद: रविवार सुबह फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के निकट विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| जिसमे जाँच के लिए जीआरपी एसपी ने रविवार शाम को घटना स्थल पंहुच कर जाँच पड़ताल की|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ कृपा शंकर ने जीआरपी चौकी पर तैनात दरोगा कृष्ण पाल सिंह से रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी जिस पर दरोगा ने कप्तान के आदेश को नकार दिया था| पुलिस अधिक्षक कृपा शंकर ने उसके खिलाफ कार्यवाही को लोखने की भी बात कही थी| इसी क्रम में जीआरपी पुलिस अधीक्षक वगीह अहमद ने जीआरपी पंहुच कर जाँच पड़ताल की है| फ़िलहाल दरोगा कृष्ण पाल सिंह पर विभागीय कार्यवाही का खतरा मडरा रहा है|