लुटेरो की तलाश में कोतवाली पुलिस की एटा में छापेमारी

0
105

vijay guptaफर्रुखाबाद: बीते दिन पेट्रोल पम्प मालिक के साथ हुए 9.50 लाख रूपये की दिन दहाड़े हुई लूट की घटना को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने एटा में छापेमारी की| वही पुलिस ने हिरासत में लिए गये पेट्रोल पम्प कर्मचारियों को छोड़ दिया|
पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश में रविवार को एटा में दबिशें दीं, लेकिन अब तक घटना के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। वहीं पूछताछ के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। पुलिस उनके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाये हुए है। वही पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने सभी चौकी इंचार्ज को घटना के खुलासे में सुराग रसी करने के भी निर्देश दिये| पुलिस को शक है कि बदमाशों ने गुमराह करने के लिए आईटीआई चौराहा होकर सातनपुर मंडी की ओर भागने की रणनीति बनाई थी। बदमाशों के स्थानीय संपर्क सूत्रों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस बदमाशों के स्केच भी तैयार कर रही है।
कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। घटना का शीघ्र खुलासा होने की उम्मीद है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]