शाह की नई टीम का ऐलान, वरुण गांधी का पत्ता कटा

0
115

Amit Shah Varun gandhiनई दिल्ली। बीजेपी के नए अध्यक्ष अमित शाह की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। पुरानी टीम में कोई खास फेरबदल नहीं किया गया है। खास बात ये कि वरुण गांधी को अमित शाह की टीम में जगह नहीं दी गई है। पहले वो पार्टी में महासचिव थे। इसके अलावा वी एस येदुरप्पा को भी टीम में जगह दी गई है।

[adrotate banner="3"]

पार्टी के नए महासचिव बने हैं जेपी नड्डा, राजीव प्रताप रूडी, मुरली धर राव, राममाधव, सरोज पांडे, भूपेंद्र यादव, राम शंकर कटारिया और राम लाल जिन लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें- बंडारू दत्तात्रेय, बीएस येदुरप्पा, सत्यपाल मलिक, मुख्तार अब्बास नकवी, पुरुषोत्तम रुपाला, प्रभात झा, रघुवर दास, किरण माहेश्वरी, विनय सहस्त्र बुद्धि, श्रीमति रेणु देवी और दिनेश शर्मा के नाम हैं।

बीजेपी के प्रवक्ताओं के तौर पर शाहनवाज हुसैन, सुधांशु त्रिवेदी, मीनाक्षी लेखी, एम जे अकबर, विजय सोनकर शास्त्री, ललिता कुमार मंगलम, नलिन कोहली, संबित पात्रा, अनिल बलोनी, जी बीएल नरसिम्हा रहेंगे। महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया रहताद, अरुण ठाकुर युवा मोर्चा के ही अध्यक्ष बने रहेंगे। फग्गन सिंह कुल्सते अनुसूचित जन जाति मोर्चा, दुष्यंत गौतम दलित मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]