फर्रुखाबाद: विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस पर बुलाई गयी प्रेस वार्ता में कहा गया की इस वर्ष परिषद के स्थापना दिवस को “स्वर्ण जयंती वर्ष पर्व” के रूप में मनाया जायेगा| इस दौरान ब्रहमदत्त अवस्थी ने कहा की राष्ट्र चेतना के आभाव में राज्य पंगु हो जाता है| उन्होंने कहा राष्ट्र निश्चित ही विश्व शक्ति बनेगा|
डॉ ब्रह्मदत्त अवस्थी के नगलादीना स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में विश्व हिन्दू परिषद के जिलामंत्री रविन्द्र भदौरिया ने बताया की 17 व 18 अगस्त को निकलने वाली शोभा यात्रा में स्वर्ण जयंती शोभा यात्रा का स्वागत समिति का अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा को बनाया गया है| यात्रा घटियाघाट उत्तरी बंधा दुर्वासा आश्रम से प्रारम्भ होगी| यात्रा राजेपुर, शमसाबाद, नगर, कायमगंज, नबाबगंज, कमालगंज, फतेहगढ़, मोहम्दाबाद में जायेगी| जिसका जगह जगह स्वागत किया जायेगा| यात्रा का स्वागत जगह जगह किया जायेगा| यात्रा का स्वागत सांसद मुकेश राजपूत भी करेगे|
इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के डॉ ब्रहमदत्त अवस्थी ने कहा की राष्ट्र चेतना के आभाव में राज्य पंगु होता जा रहा है| इसी चेतना को जाग्रत करने के लिए परिषद ने विश्व भर में फैले हिन्दू समाज को जाग्रत करने संकल्प लिया है| उन्होंने कहा की राष्ट्र निश्चित ही विश्व शक्ति बनेगा|
इस दौरान जिला संगठन मंत्री बृजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे| [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
राष्ट्र चेतना के आभाव में राज्य पंगु हो जाता है: ब्रह्मदत्त अवस्थी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


