70 वर्ष की मां ने कैसे लगायी पेड़ पर फांसी?

0
102

fansiफर्रूखाबाद:(मोहम्दाबाद) एक 85 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर लटका मिला महिला को फांसी पर लटकाया गया था| उसके घुटनों भी जमीन पर लगे हुए थे| पड़ोसियों के अनुसार माँ बेटे में भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था| पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवली क्षेत्र के ग्राम डूगरपुर निवासी 70 वर्षीय सुखदेवी पत्नी श्री किशन तिवारी की बीती रात संदिग्ध परिस्थतियो में फांसी लगने पर मौत हो गई। महिला की लाश रविवार सुबह घर के नजदीक ही पेड पर फासी पर लटका देखा गया। शव लटका होने की सूचना पर भीड़ लग गयी| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| महिला की उम्र देखते हुए अनुमान लगाया गया है की उसने पेड़ पर चढ़ कर फांसी नही लगा सकती| पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया| सुखदेवी के धनीराम, सुरेश व सर्वेश तीन पुत्र है।
वही मृतका सुखदेवी के घुटने जमीन पर लगे होने से अनुमान लगाया गया कि उसकी हत्या कर फासी लगाने की नौटंकी की गई है| 5 बीघा जमीन की मालकिन सुखदेवी सर्वेेश के पास रहती थी। पडोसियो ने बताया कि रात करीब 11 बजे नशे की अवस्था में सर्वेश का मां से जबरदस्त झगड़ा हुआ था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]