वाहनचोर गिरोह को दबोचा, 15 मोटरसाईकिले बरामद

0
110

UPP35फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से दबिस दे रही स्वाट टीम ने अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दा फास कर तीन को दबोचा है| पुलिस ने उनके पास से पन्द्रहा मोटरसाईकिले भी बरामद की है| जिसमे आठ मोटरसाईकिले जनपद से ही चुरायी गयी थी|
पुलिस लाइन सभागार में बुलाई गयी प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधिक्षक आरबी चौरसिया ने बताया की स्वाट टीम ने लकूला गिहार बस्ती से दो बाइक सबार को दबोचा| जिनकी निशानदेही पर जनपद व अन्य जनपदों से चुरायी गयी 15 बाइके बरामद की गयी है| पुलिस ने गिरोह के सरगना सर्वेन्द्र यादव उर्फ़ शिवा उर्फ़ चेता पुत्र रामोतार निवासी सिविल लाइन मडैया फतेहगढ़ के साथ साथ उसके अन्य दो साथियों मुन्ना खान उर्फ़ लकी मोहम्मद पुत्र जब्बर सिंह निवासी अलीगढ कड़क्का राजेपुर, प्रशांत शुक्ला उर्फ़ गोलू पुत्र मनोज कुमार निवासी सांडी हरदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर वाईपी सिंह, सीओ मोहम्दाबाद योगेश कुमार, स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]