ट्रक की टक्कर से एक दर्जन श्रद्धालु घायल

0
108

GHAAYLफर्रुखाबाद: बीती रात गंगा से जल भरकर काबर ले जा रहे ट्रेक्टर सबार कबडीयो को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घयल हो गये| सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
पड़ोसी जनपद पचदेवरा हरदोई निवासी तकरीवन 30 श्रद्धालु गोला में शिव मन्दिर में जल चढाने के लिए ट्रेक्टर पर सबार होकर जा रहे थे | जब वह राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी के निकट पंहुचे तो उन्हें पीछे से आ रहे ट्रेक्टर ने जोरदार टक्कर मारदी| जिससे तकरीबन एक दर्जन श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गये| जिसमे रामजी पुत्र गयादीन, आशीष पुत्र गयादीन, रमन पुत्र बबलू, बीरेद्र पुत्र श्रीराम, नन्हे पुत्र रामसरन, सालिग्राम पुत्र लज्जाराम, सौरभ पुत्र सतेन्द्र सिंह, सतेन्द्र पुत्र नन्दराम, रमेश, धर्मेन्द्र पुत्र शिवकुमार, आदेश पुत्र चन्द्र प्रकाश, अवधेश पुत्र रामदास व उपेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र को लोहिया अस्पताल में राजेपुर थानाध्यक्ष नें भर्ती कराया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]