फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के आदेश लगातार लोहिया अस्पताल पर नजर रखे नगर मजिस्ट्रेट ने ईएनटी डॉ कालका प्रसाद के कमरे से दलाली करने के आरोप में एक दवा प्रतिनिधि को दबोच लिया| पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है|
सिटी मजिस्ट्रेट श्रीनिवास तिवारी दोपहर बाद लोहिया अस्पताल के ओपीडी में निरिक्षण करने पंहुचे तो उनकी नजर 28 नम्बर कमरे में गयी जंहा नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ कालका प्रसाद बैठे थे| उनके पास ही गंगा नगर कालोनी निवासी दवाप्रतिनिधि पंकज शर्मा पुत्र रामनरायण निवासी गंगा नगर कालोनी बैठा था| नगर मजिस्ट्रेट ने उसे दलाली करने व बाहर की दवा मरीजो को लिखने के आरोप में बैठा लिया और आवास विकास चौकी प्रभारी को सूचना दी| चौकी प्रभारी ने मौके से पंकज शर्मा को हिरासत में ले लिया और उसे चौकी ले गये|
नगर मजिस्ट्रेट श्री निवास तिवारी ने बताया की अकड़े गये दवा प्रतिनिधि से पूछताछ की जा रही है|
लोहिया अस्पताल के डॉ कालका के कमरे से दलाली के आरोप में दवाप्रतिनिधि दबोचा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


