फर्रुखाबाद: निर्माणाधीन गली में निकलने से मना करने पर उदंडी युवाओ ने एकजुट होकर देर रात व्यापारी नेता राजू पाण्डेय के घर पर तमंचो और हथियारो से लैस होकर हमला कर दिया और फायरिंग कर दी| राजू पाण्डेय ने बताया कि उनके ऊपर हुए हमले में उनकी और उनके पुत्र की पिटाई की गयी और चोने की चेन आदि लूट ली गयी| हमलावरो की एक लाइसेंसी रिवाल्वर पीडितो ने छीन ली और पुलिस को सौप दी| हमलावर भागने में कामयाब रहे है| मौके पर पहुची पुलिस ने मौके का मोयना किया है| कोतवाली से दरोगा हरिश्चंद्र ने पहुच कर राजू पाण्डेय से घटना की जानकारी ली और रिवाल्वर को सुपरदगी में लिया|

राजू पाण्डेय ने बताया कि हमलावर नाला मछरट्टा और उसके आसपास के रहने वाले है| हमलावरो में कुंदन यादव, लल्ला बाजपेयी और लव बाजपेयी के साथ अज्ञात तीस चालीस युवक बताये जा रहे है| राजू पाण्डेय ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में दर्ज कराने के लिए दी है| राजू पाण्डेय वर्त्तमान में सपा से भी जुड़े हुए है|


