राजग में लोजपा की वापसी तय, पासवान जल्द करेंगे एलान

0
156

ramvilas paswanनई दिल्ली: राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी तय है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व लोजपा के बीच कुछ सीटों पर सहमति बन गई है और कुछ अन्य सीटों को लेकर चर्चा जारी है। माना जा रहा है कि बुधवार को लोजपा की संसदीय बोर्ड में इस पर फैसला हो सकता है। राजग में जाने से पहले पासवान आज लालू-कांग्रेस गठबंधन से बाहर जाने का ऐलान कर सकते हैं।

[adrotate banner="3"]

इस बाबत लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान ने कहा कि हम अपने मांगे राजद के समक्ष लंबे समय से रखते रहे। यहां तक कि मैं लालू प्रसाद से जेल में भी मिला, लेकिन उनके बाहर आने के साथ ही राजद नेताओं ने कहना शुरू कर दिया कि हमें तीन सीटें ही मिलनी चाहिए। हमने सीट बंटवारा कांग्रेस पर छोड़ दिया। मैंने काफी इंतजार किया, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने अनुमान लगाया कि लोजपा कुछ नहीं है, यह अप्रासंगिक है। अगर राजद 25 सीटें और अन्य 15 सीटें कांग्रेस लेगी तो इसका यही अर्थ हुआ कि वो लोजपा को गठबंधन का हिस्सा नहीं मानते। इसलिए पार्टी ने मुझे अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए अधिकृत किया है।

उधर, चिराग पासवान ने कहा है कि पार्टी की संसदीय बोर्ड ने किसी गठबंधन में शामिल होने को लेकर फैसला पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान पर छोड़ दिया है। उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार को गठबंधन की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

गुरुवार को भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। हालांकि इस बीच कांग्रेस की ओर से पासवान को साधने की कोशिशें भी तेज हो गई है।

लोकसभा चुनाव के लिहाज से फिलहाल बिहार ही राजनीति का केंद्र बन गया है। राजद और जदयू के बीच जहां घमासान मचा है, वहीं भाजपा ने प्रदेश के नेताओं में भी सर्वसम्मति बनाकर लोजपा को साथ जोड़ने की कवायद तेज कर दी।

गौरतलब है कि 2002 में गुजरात दंगों के कारण राजग सरकार से इस्तीफा देने वाले पासवान उसी भाजपा के साथ गठजोड़ करने जा रहे हैं।

[adrotate banner="2"]