चालक व हेल्पर को बंधक बना बदमाशो ने ट्रक लूटा

0
121

Accidentफर्रुखाबाद: अपराध और अपराधी जनपद में अपना शासन चला रहे है, लेकिन पुलिस है कि उसके कान पर जू तक नही रेगति | पहले तो पुलिस पीड़ित को ही धमकाने का प्रयास करती है कि वो जो बोल रहा है वो सरासर गलत है सूचना दर्ज करने में आनाकानी करती है थकहार कर पीड़ित अपने घर बैठ जाता है और पुलिस को अपनी नाकामी छुपाने का मौका मिल जाता है | बीती रात कुछ नकाबपोश बदमाशो ने अपने ट्रक के अन्दर सो रहे चालक व परिचालक को बंधक बना लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की दोनो को पड़ोसी जनपद में ले जाकर फेक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गये |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली के सातनपुर आलू मंडी के पास बीती रात जनपद चंदौली बबुरी निवासी चालक समसुदीन अंसारी अपना ट्रक लेकर पंहुचा साथ में उसका हेल्पर अब्दुल भी था | चालक ने बताया की वह ट्रक में माल लोड करने के लिये यहाँ पहुचा था, रात तकरीवन12:30 पर दोनों ट्रक के अन्दर ही सो गये | तकरीवन एक घंन्टे के बाद आधा दर्जन बदमाश ट्रक में घुस आये और तमंचा उनके ऊपर रख दिया| तमंचे के बल पर बदमाश दोनों को बंधक बनाकर ले गये | चालक का कहना है की उनमे से एक बदमाश ने ट्रक को चलाना शुरू कर दिया, कुछ समय के बाद चालक हेल्पर को ट्रक से उतार कर कर में बंधक बनाया गया| घटना के एक घंन्टे के बाद चालक व् हेल्पर को पडोसी जनपद शाहजहाँपुर के शेहरामऊ पास फेक दिया जहा से दोनों गुरुवार सुबह दोनों घटना स्थल पहुचे |
चालक समसुदीन अंसारी ने घटना पर पहुची पुलिस को बताया कि उसने ट्रक लोन पर लिया था जिसका 12 लाख अभी देना था| फिलहाल पुलिस पुरे मामले को फर्जी मान रही है| चालक ने घटना के सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है |

[adrotate banner="2"]