देशी शराब ठेके के पास मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

0
37

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रामपुर जाफरपुर निवासी 50 वर्षीय बेचेलाल राजपूत का शव रविवार सुबह अमरपुर स्थित देशी शराब के ठेके के पास पड़ा मिला। उनके एक हाथ पर चोट के निशान मिलने से घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने जमीन के विवाद में गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।बेचेलाल शनिवार शाम करीब सात बजे खेतों की ओर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने ठेके के पास शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कीj, परिजनों ने अभी लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत काj स्पष्ट हो सकेगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]