खबर का बड़ा असर : शहर के पटरी दुकानदारों को नोटिस, अतिक्रमण पर लगेगा 500 रुपये प्रतिदिन जुर्माना

0
62

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन जेएनआई न्यूज ने यातायात व्यवस्था व सड़क पर लगी दुकानों के संबंध में समाचार प्रकाशित किया था | नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। नेहरू रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में पटरी दुकानदारों, ठेले वालों और दुकानों के बाहर सामान रखने वाले व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में अतिक्रमण नहीं हटाने पर 500 रुपये प्रतिदिन जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के बाद कई दुकानदारों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।त्योहारी सीजन में कार्रवाई से छोटे दुकानदारों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों का कहना है कि गरीब दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान तय किए बिना भारी जुर्माना लगाना उचित नहीं है। **आवागमन बाधित करने वालों पर कार्रवाई** नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कार्रवाई उन दुकानदारों के खिलाफ की जा रही है, जो सड़क और पटरी पर सामान रखकर आवागमन बाधित करते हैं। अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से जुर्माना बढ़ता जाएगा।उन्होंने कहा कि फेरी नीति के तहत ठेले वाले चलते-फिरते कारोबार कर सकते हैं, लेकिन एक स्थान पर स्थायी रूप से खड़े होकर अतिक्रमण नहीं कर सकते। ईओ के मुताबिक, दुकानदारों को रसीद देने की व्यवस्था भी बंद कर दी गई है, क्योंकि इससे संबंधित स्थान पर अधिकार जताने और अतिक्रमण को बढ़ावा मिलने की आशंका रहती है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]