फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के नेताओं को एमएलसी चुनाव के परिणामों से उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। एमएलसी के चुनाव व्यक्तिगत संपर्क, जोड़तोड़ और समीकरणों पर आधारित होते हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात सांसद मुकेश राजपूत ने शुक्रवार को आईटीआई चौराहा स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही।सांसद ने कहा कि जब चार जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन से 14 सदस्य बनाकर चुनाव जीता जा सकता है तो एमएलसी चुनाव में सपा को पांच सीटें मिलना
कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में विकास का माहौल बना है और भय का वातावरण समाप्त हुआ है। सपा सरकार के दौरान जहां माफिया का प्रभाव दिखाई देता था, वहीं आज कानून का राज स्थापित है।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मूर्ति चोरी करने वाले चंदा चोरी की चिंता कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में पहुंचाई गईं भारत की प्राचीन मूर्तियों को वापस लाने के प्रयास में जुटे हैं। भाजपा देश की सांस्कृतिक विरासत और लोगों की आस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।सांसद ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गंगा और रामगंगा के पुलों के अलावा तीन अन्य स्वीकृत पुलों का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। देवरामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होने की उम्मीद है।दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बिजली विभाग से त्योहार के दौरान निर्बाध आपूर्ति के लिए सक्रिय रहने की अपील की। पुलिस विभाग को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देशात्मक सुझाव देते हुए कहा कि चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। चेकिंग जरूरी है, लेकिन इसकी आड़ में लोगों को परेशान करना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हजारों परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। भाजपा विकास, बेहतर कानून व्यवस्था और रामराज्य की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से काम कर रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार रखे।
भाजपा विकास, कानून व्यवस्था और रामराज्य के लिए प्रतिबद्ध : मुकेश राजपूत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



