बीएलओ की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी असंतुष्ट

0
91

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : जिलाधिकारी पवन कुमार ने कायमगंज क्षेत्र में बीएलओ केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होने तहसील सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी पुनरीक्षण कार्य से असंतुष्ट दिखायी दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। अपने अपने कार्यों को जिम्मेदारी से निबटायें। उन्होंने देर से आने वाले बीएलओ से कड़ी नाराजगी जतायी।dm pawan kumar

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जिलाधिकारी पवन कुमार ने एडीएम आलोक सिंह के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान वह कुछ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के काम-काज से असंतुष्ट नजर आये। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिये कि वे बूथ पर बैठकर तेजी से काम निपटाएं। यह कार्य दस नवम्बर तक पूरा हो जाना चाहिए। बैठक में उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह,तहसीलदार विनोद जोशी व सभी वार्डों से सम्बन्धित बीएलओ उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]