सिखलाई रेजीमेंट में दीवाली मेले का आयोजन, जवानों ने डीजे पर किया भांगड़ा

0
127

FARRUKHABAD : सिखलाट रेजीमेंट सेन्टर में दीवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले को विभिन्न स्टालों से सजाया गया। जवानों ने मेले में लगे डीजे पर लैला तुझे लुट लेगी जैसे फिल्मी गीतों पर जमकर भांगड़ा डांस किया।sikhlait - army

[adrotate banner="3"]

मेले की शुरूआत ब्रिगेडियर के एस रावत व उनकी पत्नी रजनी रावत ने फीता काटकर की। इस अवसर पर ब्रिगेडियर ने बधाई देते हुए कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी के घरों में सुख शांति और समृद्वि आये। डिप्टी कमांडेंट संदीप चौधरी, कर्नल के एस मलिक, कर्नल के डी एस झाला, लेफ्टिनेंट कर्नल टी सी पाण्डेय, कर्नल मनोज विलियम, एडजूटेंट मेजर अलग्जेंडर सेना मेडल वार, मेजर आर एन पाडी, मेजर ए एस पिल्लई, मेजर ए के सिंह, कैप्टन राकेश कुमार, संजय सिंह ने सपरिवार मेले का लुत्फ उठाया।sikhlait - army1

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बच्चों के लिए झूला, लेमनरेस, जलेबी रेस, स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया। मेले में जवानों ने डीजे पर लैला तुझे लुट लेगी  जैसे फिल्मी गीतों पर भांगड़ा डांस कर धमाल मचाया। मक्के की रोटी सरसों का साग, नाल लत्थी सिखलाइट के परम्परागत स्टाल पर भारी भीड़ रही। हैदराबाद बिरियानी ने भी वाहवाही लूटी। सेन्टर के सभी जवानों, जेसीओ, अफसरों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। शाम को आतिशबाजी चलाकर दीवाली मेले को और भी रंगीन बना दिया गया।sikhlait - army2

[adrotate banner="2"]