जनता को दीपावली तोहफा, पेट्रोल की कीमत घटी

0
104

Petrol-rate1नई दिल्ली। दीपावली से पहले सरकार ने जनता को कुछ राहत देते हुए पेट्रोल की कीमत में कटौती की है, हालांकि जनता को डीजल की बढ़ी कीमतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उसकी कीमत 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी गई है। खबर है कि सरकार ने पेट्रोल के दाम में 1.15 पैसे की कटौती का फैसला किया है। नई कीमत गुरुवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।

[adrotate banner="3"]

गौरतलब है कि बुधवार को पारिख कमेटी ने डीजल की कीमत में पांच रुपये का इजाफा करने का प्रस्ताव पेश किया था। साथ ही सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर छह करने के साथ ही हर सिलेंडर पर 250 रुपये का इजाफा करने का प्रस्ताव था। सिलेंडर और डीजल के साथ-साथ केरोसिन तेल में भी चार रुपये का इजाफा करने का प्रस्ताव रखा गया था।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]