कलेक्ट्रेट सभागार में दी गयी स्व0 इंदिरागांधी को श्रद्धांजलि

0
92

FARRUKHABAD : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई एक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरागांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति की कामना की।dm pawan kumar

[adrotate banner="3"]

जिसके बाद स्व0 इंदिरागांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर जिलाधिकारी पवन कुमार व अन्य समस्त अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इंदिरागांधी के जीवन वृत्त पर जिलाधिकारी ने प्रकाश डालते हुए कहा कि जिन्होंने हंसते हंसते देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये उन्हें हम कभी भुला नहीं सकते। अन्य अधिकारियों ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आईएएस अंकित अग्रवाल, एडीएम आलोक कुमार आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]