दोस्त की फरारी पर मृतक मैजिक चालक के परिजनों को शक

0
104

FARRUKHABAD : बीते मंगलवार की शाम ट्रक की टक्कर से मौत हो जाने के मामले में मैजिक चालक के परिजनों ने उसके साथी के फरार हो जाने पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।majik chalka,s family

[adrotate banner="3"]

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी 40 वर्षीय मुकेश यादव पुत्र सुगर सिंह घर से अपने एक मित्र गोरेलाल पाठक निवासी चुंगी तिराहा बेबर के साथ डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सलेमपुर आया था। लोहिया अस्पताल पहुंचे मुकेश के पिता सुगर सिंह ने बताया कि गोरेलाल पाठक बेबर में टेंपो से वसूली करने का काम करता है। उसका पुत्र मैजिक चालक है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

गोरे मुकेश को बुलाकर लाया था। बाइक भी मुकेश की नहीं थी। घटना के बाद गोरेलाल पाठक के गायब हो जाने पर पिता व अन्य परिजनों ने शक जाहिर किया। सुगर सिंह के अनुसार गोरेलाल ने मुकेश यादव की मौत की खबर उन्हें नहीं दी और खुद भी गायब हो गया। पुलिस के द्वारा उन्हें मामले की सूचना हुई।

[adrotate banner="2"]