रोडवेज बस की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल

0
173

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम बरझाला के पास एक रोडवेज बस चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गये। घायलों को कायमगंज स्वास्थ्यकेन्द्र में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी मिथुन पुत्र अशोक बाइक से फर्रूखाबाद जा रहे थे। उसके साथ बाइक पर छ:वर्षीय शैली पुत्री देवेन्द्र एवं आकाश पुत्र परमानन्द भी बैठे थे। बाइक फर्रूखाबाद रोड पर स्थित गांव बरझाला के सामने पहुंची थी। जिसे उसी दिशा से आ रही रोडवेज बस में ओवरटेक कर निकलना चाहा। तेजी से बस चला रहे चालक ने लापरवाही से बाइक से आगे निकलने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी.   जिससे बाइक पर सवार तीनों उछलकर दूर जा गिरे। तीनों घायलों को ग्रामीणों ने टेम्पो से उपचार हेतु सीएचसी कायमगंज लाकर भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]