लोक निर्माण सचिव के आगमन से पूर्व निबटायें विभागीय कार्य: सीडीओ

0
101

FARRUKHABAD : लोक निर्माण विभाग के सचिव संजीव कुमार के जनपद में 23 अक्टूबर को आगमन की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव ने विकास भवन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने विभागों से सम्बंधित कार्यों को पूर्ण कर लें और सचिव के भ्रमण के दौरान जानकारी देने के लिए तैयार रहें।

[adrotate banner="3"]

सीडीओ ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के सचिव तीन दिवसीय दौरे पर 23 अक्टूबर को आ जायेंगे। जो तीन दिनों तक दौरा करने के बाद 26 अक्टूबर तक समीक्षा करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी डा0 सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव ने विकास भवन में जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सचिव संजीव कुमार के जनपद भ्रमण के दौरान अपने विभागों के कार्यों व योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहें।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उन्होंने यह भी बताया कि 23 अक्टूबर को जिले के अधिकारियों की एक बैठक भी आयोजित की जायेगी। बैठक में लोक निर्माण सचिव विभागों की प्रगति समीक्षा करेंगे।

[adrotate banner="2"]