नवविवाहिता के साथ पड़ोसी ने की छेड़छाड

0
88

FARRUKHABAD : जनपद में महिलाओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया में बीती शाम को एक नवविवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंची नवविवाहिता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। नवविवाहिता ने पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार से शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगायी है।ghooghat
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया निवासी रवी की 22 वर्षीय पत्नी शाम 6 बजे शौच के लिए खेतों पर जा रही थी। तभी हैवतपुर गढ़िया निवासी कल्लू उर्फ सूरज पुत्र लक्ष्मीनारायण ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। नवविवाहिता चिल्लायी तो पति रवि व चेतराम व अरुण आदि मौके पर आ गये और महिला को बचा लिया। जिसके बाद आरोपी गंदी गालियां देते हुए तमंचा लहराते हुए चला गया। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ थाना मऊदरवाजा पहुंची तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के विरुद्व कार्यवाही की गुहार लगायी है।

[adrotate banner="2"]