आवास की मांग को लेकर विकलांग अनशन पर बैठा

0
92

FARRUKHABAD : विकासखण्ड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम गोमिदपुर असदुल्ला निवासी विकलांग रमेश चन्द्र ने आवास व शौचालयों की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गये। रमेश का कहना है कि यदि फिर भी उसे आवास नहीं मिला तो वह आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होगा।

[adrotate banner="3"]

ramesh chandraडीएसओ कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे विकलांग रमेशचन्द्र पुत्र बांकेलाल निवासी गोमिदपुर असदुल्ला शमसाबाद कायमगंज का कहना है कि उसके द्वारा कई बार शौचालय व आवास बनवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया लेकिन उसके प्रार्थनापत्र पर आज तक विचार नहीं किया गया।

[bannergarden id=”8″]
रमेश का कहना है कि वह अत्यंत निर्बल परिवार से है। आज तक आवास विहीन है। प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से भी कई बार आवास व शौचालय बनवाने के लिए कहा लेकिन शौचालय नहीं बनवाया गया। रमेश ने मांग की कि उसे तत्काल आवास दिलाया जाये वरना वह अनशन के बाद आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होगा।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]