क्रमिक अनशन के बाद बिजली कर्मचारियों की मांगे मानी

0
97

FARRUKHABAD : उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड फर्रुखाबाद कार्यालय के सामने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को क्रमिक अनशन किया। जिसके बाद अधिशासी अभियंता ग्रामीण ने अनशनकारियों को लिखित आश्वासन देकर मांगों को मान लिया।

[adrotate banner="3"]

bijali karmchariविद्युत कर्मचारियों की मांगों में तकनीशियन ग्रेड-2 को तकनीकी भत्ता देने का आदेश देकर मांग मान ली गयी। वहीं चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों का स्थायीकरण हेतु कमेटी गठित कर दी गयी। अग्रिम कार्यवाही दो दिन में पूर्ण कर दी जायेगी।

कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्वि स्वीकृत कर वेतन में लगाने के निर्देश दिये गये हैं। अधीक्षण अभियंता द्वारा कमेटी 2 का गठन कर दिया गया। सम्बंधित कर्मचारियों का टाइम, स्केल, टाइप टेस्ट व स्थायीकरण एवं पदोन्नति की कार्यवाही हेतु 15 दिनों में अध्यक्ष को प्रेषित कर दी जायेगी। संविदा कर्मियों का भुगतान विभागीय नियमानुसार कराये जाने का पूर्ण प्रयास किया गया है। जिन कर्मचारियों की जांच लंबित है उनकी जांच हेतु 15 दिनों में अग्रिम कार्यवाही कर कार्य करा दिया जायेगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

संगठन ने निर्णय लिया कि यदि तय समय पर शेष बिन्दुओं को पूर्ण न किया गया तो अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान रामपाल बाथम, रोहिताश राजपूत, एस के गुप्ता के अलावा लगभग दो दर्जन कर्मचारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]