दबंगों ने भाकियू नेत्री व उसके परिजनों को मारपीट कर घायल किया

0
95

FARRUKHABAD : जनपद में आम जनता ही नहीं अब जनता के रहनुमाओं को भी दबंगों की पिटायी व गाली गलौज से रूबरू होना पड़ रहा है। बीते 8 सितम्बर को भाकियू नेत्री व उसके परिजनों को कुछ दबंगों ने घर में घुसकर पीट पीट कर घायल कर दिया। भाकियू नेत्री ने पुलिस kisan unionअधीक्षक से शिकायत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलपुरा निवासी रमा उर्फ मनोरमा पत्नी विनोद कुमार का कहना है कि वह भाकियू की सक्रिय कार्यकर्ता है। बीते 8 सितम्बर को उसके घर लगभग चार बजे आरोपी सोनू, रामू वर्मा पुत्रगण महेश चन्द्र वर्मा, आकाश वर्मा पुत्र विनोद वर्मा निवासी नाला मछरट्टा, निशू वर्मा पुत्र प्रमोद वर्मा, हरिश्चन्द्र उर्फ सोनेलाल पण्डित पुत्र राजाराम निवासी मोहल्ला खड़िहाई, महेश चन्द्र वर्मा, निवासी चिलपुरा, विशाल उर्फ टिंकू आदि घर में घुस आये और बेरहमी से मारपीट की।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

आरोपियों ने घर में रखे सामान को भी तोड़फोड़ दिया व मारपीट कर लूट ले गये। जिसमें विनोद, रमा, रुचि, अमित, सुमित के गंभीर चोटें आयीं। लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। अभियुक्त लगातार धमकी दे रहे हैं। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाये।

इस दौरान फुलवारीलाल शाक्य, देवेन्द्र सिंह राजपूत, गुलशन, राधेश्याम, मनोरमा, छविनाथ, पंकज, अरविंद शाक्य आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]