फर्रुखाबाद: चुनावी समर सर पर सवार, कर दो वोटर नैया पार| यही नारा राजनीति करने वाले जपने लगे है| भाजपा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर वोटो की खातिर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए समाज को बाटने और धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप जड़ते हुए राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की| पहले से तय सपा के 20 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण के विरोध में जिला भाजपा के एक सैकड़ा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा|

भाजपा ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुस्लिम समाज के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण देने की जो चुनावी घोषणा की जा रही है वो सविधान के विपरीत है| इसे तत्काल रोकने की मांग की गयी| भाजपा ने मुस्लिम वोटो की खातिर हिन्दू समाज की उपेक्षा का भी आरोप लगाया| भाजपा के ज्ञापन के अनुसार प्रदेश सरकार ने कब्रिस्तानो और ईदगाहो, मस्जिदों के रख रखाब व् बाउंड्री वाल निर्माण के नाम पर प्रदेश का खजाना लुटाया जा रहा है जबकि हिन्दू समाज के नदी के घाटो व् मंदिरों के रख रखाव का कोई ध्यान नहीं रखा गया| और न ही धोबी समाज के लिए कपडे धोने को घाटो का निर्माण कराया|

शिक्षा में भी प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया गया है| भाजपा का कहना है कि शिक्षा में मुस्लिम वर्ग की छात्रा को ३० हजार रुपये प्रति छात्रा दिए जा रहे है जबकि हिन्दू समाज की बालिकाओ के लिए कोई व्यवस्था नहीं है|
कन्या धन की हिन्दू बालिकाओ की चेके बाउंस हो रही है| इससे सिद्ध होता है कि सरकार हिन्दू बालिकाओ को लालीपॉप ही दिखा रही है तथा उनसे छलावा करके मुस्लिमो की बालिकाओ को पैसा दिया जा रहा है|
मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते ही पूरे प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गयी है| प्रशासन मुस्लिम समाज के खिलाफ कार्यवाही करने से हिचकता है| सपा सरकार में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में 30-35 दंगे हो चुके है| परन्तु मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण उन पर कोई अपराधिक मुकदमा कायम कर ठोस कार्यवाही करने में प्रशासन को पसीना छूटता है| वहीँ जेलों में बंद गंभीर अपराधो में लिप्त मुस्लिम अपराधियो को मुकदमे वापस लेकर अपराध करने के लिए खुला छोड़ा जा रहा है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
भाजपा नेता बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पर इक्कठे हुए और जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की| मोदी और अमित शाह के यू पी में सक्रिय होने के बाद पहला कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन दिखाई पड़ा| ज्ञापन और प्रदर्शन के लिए जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, डॉ रजनी सरीन, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, मिथलेश अग्रवाल, मुकेश राजपूत, भास्कर दत्त द्विवेदी, भूदेव राजपूत, दिलीप भरद्वाज आदि भाजपाई मौजूद रहे|
ईदगाह, कब्रिस्तान चमकाने को सरकारी खजाना और मंदिरों/ घाटो की उपेक्षा, नहीं चलेगी- भाजपा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


