पूजा पाठ के साथ रामेश्वर के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

0
133

फर्रुखाबाद: लोकसभा 2014 के चुनाव का उदघोष होने की तारीख चुनाव आयोग कब तय करेगा अभी पता नहीं मगर मतदाताओ तक अधिक से अधिक पहुच बना लेने को नेताओ ने काम शुरू कर दिया है| बहुजन समाज पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी इस दौड़ में आगे चल रहे है| जिले में लक्ष्य 2014 को फ़तेह कर लेने के लिए दूसरा चुनावी कार्यालय आज लोको रेलवे यार्ड क्षेत्र में खुल गया| सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के चुनावी कार्यालय का उदघाटन लोको रोड पर विधिवत हवं पूजन के साथ प्रारंभ हो गया| कार्यालय के लिए जग्गू यादव चन्नू यादव ने स्थान की व्यवस्था की है|
Rameshwar Karyalaya Udghatan
उदघाटन में पंडित अशोक शास्त्री ने मंत्रोचार के साथ आहुतियाँ डलवाई| गृह प्रवेश से लेकर चुनावी विजय के मन्त्र पढ़े गए| दान दक्षिणा के बाद विजय का आशीर्वाद भी पंडितजी से लिया गया| इस मौके पर सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव, डॉ सुबोध यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, कल्लू यादव, रजत क्रन्तिकारी, रंजीत चक, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव आदि सपाई मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]