घर से दुकान पर गया युवक गायब, अपहरण की आशंका

0
114

SHAMSHABAD (FARRUKHABAD) : जनपद में लूट, हत्या, चोरी, अपहरण की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस मूक वधिर बनी हुई है। शुक्रवार को शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम खुड़नाबैध निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। गायब युवक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना शमसाबाद पुलिस को तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

chandnपुलिस को दी गयी तहरीर में खुड़नावैध निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र ज्ञानचन्द्र का कहना है कि उसका भाई चंदनलाल बीते दिन शमसाबाद से नबाबगंज क्षेत्र के गांव मंझना सिलाई की दुकान पर गया था। लेकिन जब वह घर वापस नहीं लौटा तो इधर उधर खोजवीन की गयी। सुबह देखा कि महमदपुर के पास खन्दी में भाई चंदनलाल की साइकिल पड़ी पायी गयी। जिससे अनहोनी की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। परिजनों के अलावा अन्य ग्रामीण भी चंदनलाल के अपहरण की आशंका जता रहे हैं।
 
 
 
बाइक सवारों ने मोबाइल छीना
चलती बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक राहगीर युवक से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। युवक ने घटना की सूचना चैकी पुलिस को दी है। थाना शमसाबाद क्षेत्र के दलेलगंज निवासी नितिन कुमार पुत्र ग्रीशचन्द्र अपने सैमसंग मोबाइल से बात करते हुए फैजबाग से पेट्रोलपम्प की तरफ जा रहा था तभी डिस्कवर बाइक पर सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उससे मोबाइल फोन छीन लिया। युवक हाथ झाड़ता हुआ रह गया। युवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

[adrotate banner="2"]