नाला मछरट्टा में जलभराव को लेकर आक्रोषित नागरिकों ने लगाया जाम

0
148

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा मोहल्ले में जलभराव से नागरिक परेशान हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी व अधिकारियों की लापरवाही से नालियां बजबजा रहीं हैं। जिस कारण नाला मछरट्टा की मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गयीं हैं और यह कोई नई बात नहीं है, इससे पूर्व भी जरा सी बारिश में नाला मछरट्टा नाला क्या, तालाब में तब्दील होता है।
water JAM[bannergarden id=”8″]
गुरुवार को जलभराव से परेशान नागरिकों ने नंदी सेना के विक्रांत अवस्थी के साथ सड़क पर सीड़ी इत्यादि डालकर जाम लगा दिया और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। तीन घंटे जाम की झाम फंसी रही। सड़कों के दोनो तरफ जाम में नागरिक फसे रहे। काफी देर बाद मामले की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे और मामले से नगर पालिका को भी अवगत कराया गया। आक्रोषित मामला देख नगर पालिका अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की एक टोली भेजी। काफी आश्वासन के बाद नागरिकों ने जाम खोला।
[bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”17″]
[bannergarden id=”18″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]