काफी दिनों बाद बहुरे लाल दरबाजे पर बने फब्बारे के दिन

0
125

FARRUKHABAD : बीते कुछ वर्षों पूर्व ही लाल दरबाजे पर तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा लगवाया गया फब्बारा कुछ दिनों रंग बिरंगी फुहार देने के बाद सूख गया था। अभी कुछ दिनों पूर्व ही जेएनआई ने इस पर एक खबर भी प्रकाशित की थी। महीनों गुजर जाने के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने फब्बारे को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।
fabbara lalgate- fauntain[bannergarden id=”8″]
गुरुवार प्रातः से नगर पालिका के द्वारा भेजे गये कारीगरों ने फब्बारे में रिपेयरिंग का काम शुरू किया है। काम कर रहे कारीगरों ने बताया कि फब्बारे की दो मोटरों में से एक मोटर खराब है और रंगबिरंगी लाइटों में भी कुछ लाइटें फ्यूज हो चुकी हैं। जिनको ठीक fabbara lalgate- fauntain1करके फब्बारे को पुनः पूर्व की भांति बनाया जायेगा।
बताते चलें कि रात के वक्त फब्बारे के पानी को देखने के लिए शहर के लोग खड़े होकर आनंद लिया करते थे। पानी अपने वेग के साथ रंग बदलता था और रात में तो इसका नजारा और भी अलौकिक हो जाता था, लेकिन नगर पालिका की अनदेखी के चलते लाखों के खर्च पर बने इस फब्बारे को अनदेखा कर दिया गया। फिलहाल पुनः नगर पालिका के अधिकारी चेत गये हैं और फब्बारे में रिपेयरिंग का काम शुरू करा दिया गया है।
[bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”17″]
[bannergarden id=”18″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]