6 वर्षीय बालक के साथ युवक नें किया कुकर्म

0
117

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) घर के बाहर खेल रहे बालक के साथ एक युवक नें कुकर्म कर दिया| जिससे बालक लहुलुहान हो गया | परिजनों को जानकारी होनें पर पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस ने आरोपी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच भी लिया|
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने थाना पुलिस को बताया कि बीती मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे उसका 6 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था| उसी समय गाँव का ही आदेश उर्फ़ मल्लू पुत्र उसपाल नें उसे घर के बाहर से दबोच लिया और अपने घर ले जाकर उसके साथ हैबनियत की सारी हदें पार कर कुकर्म किया| घटना के बाद लहुलुहान हालत में मासूम अपने घर पंहुचा तो परिजनों को जानकारी हुई| परिजन जब आरोपी के घर गये तो आरोपी के पिता उसपाल और नागराज पुत्र दरबारी ने उनके साथ गाली-गलौज कर भगा दिया|
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस नें आरोपी 20 वर्षीय आदेश को गिरफ्तार कर आदेश उसके पिता उसपाल और नागराज के खिलाफ 377, 504 व लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| पीडित बालक को मेडिकल के लिए भेजा|
प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|  

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]