फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव सेवाएं शुरू की हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन में 32 एएनएम और नौ स्टाफ नर्स समेत 41 स्वास्थ्यकर्मियों को पांच बैचों में विशेष प्रशिक्षण दिया गया।कमालगंज, राजेपुर, शमशाबाद, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, कायमगंज समेत नगरीय क्षेत्र के नवदिया केंद्र पर प्रसव सुविधा शुरू हो चुकी है। जल्द ही नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आईटीआई पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी।सीएमओ ने बताया कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता से गर्भवती महिलाओं को नजदीकी सरकारी केंद्र पर सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिलेगी। जटिलता की स्थिति में समय से उपचार और रेफरल की व्यवस्था भी की जा सकेगी।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



