प्रेम प्रसंग में युवक और नाबालिग बालिका ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों की हालत गंभीर

0
61

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात 26 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर नाबालिग को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।बताया गया कि शुक्रवार देर रात नाबालिग लड़की युवक के घर पहुंच गई थी। इसके बाद करीब 12 बजे दोनों घर से निकल गए। कुछ देर बाद दोनों गांव के पास चौराहे के निकट अचेत अवस्था में पड़े मिले। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को कायमगंज सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।मामले की जानकारी पर कुछ हिंदू संगठन के लोग भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। युवक के साथ मारपीट किए जाने की चर्चा रही, हालांकि पुलिस ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर रखी गई। उन्होंने मारपीट की घटना से इनकार करते हुए कहा कि नाबालिग के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]