गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

0
17

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में गृह मंत्रालय भारत सरकार के अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]