सपा कार्यालय पर गांधी जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं में तकरार

0
31

फर्रुखाबाद:(जेएनआई व्यूरो)समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में गुरुवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठने और भाषण देने के क्रम को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच तकरार की स्थिति बन गई।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव के साथ पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गोष्ठी शुरू हुई। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मुन्ना यादव कर रहे थे। इसी दौरान सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर कार्यालय पहुंचे।बताया गया कि मंच पर केवल जिलाध्यक्ष के लिए कुर्सी लगी थी। इस पर सर्वेश अंबेडकर ने संचालन कर रहे मुन्ना यादव से उन्हें पहले भाषण के लिए बुलाने को कहा। मुन्ना यादव ने पहले से मौजूद नेताओं को क्रमवार बोलने का मौका देने की बात कही। इस पर दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद सर्वेश अंबेडकर बिना भाषण दिए ही कार्यक्रम से चले गए।सर्वेश अंबेडकर ने बताया कि उन्हें झांसी जाना था, इसलिए उन्होंने पहले बोलने का अनुरोध किया था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर वह झांसी के लिए निकल गए।वहीं मुन्ना यादव ने कहा कि कार्यक्रम में सभी के लिए बोलने का एक समान नियम था। सर्वेश अंबेडकर देरी से पहुंचे और तत्काल भाषण देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि क्रम के अनुसार बोलने का मौका देना तय था, इसलिए उन्हें रोका गया।

[adrotate banner="3"]

;

[adrotate banner="2"]