फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद महिला गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी मिली। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर राजेपुर थाना प्रभारी राजीव पांडेय और उपनिरीक्षक महेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल की मर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल हुई थी। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है और वाहन की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात महिला की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



