‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ अभियान में जनता से सुझाव लेगी बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ अभियान की जानकारी देते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के काम, उनके नाम और नेतृत्व के साथ ही इस बार भगवान श्रीराम का आशीर्वाद भी हमारे साथ है। इस समय माहौल भाजपा के अनुकूल है। ऐसे में इस बार उप्र की 80 लोकसभा सीटें बीजेपी जीतने जा रही है | भाजपा प्रत्याशी का मतलब कमल का फूल, हमें बस यही मानकर चलना है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में चार मार्च से भाजपा ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी’ अभियान शुरू कर रही है। इसमें जनता से संकल्प पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे। शनिवार को आवास विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें कहा कि अभियान के दौरान जनता से प्राप्त सुझावों को इसी साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनता को मोदी सरकार की बीते 10 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। अभियान में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 
सुझाव पांच प्रकार से दे सकते हैं | दो पेटिका रखी गयी हैं जिसमे एक भाजपा जिला कार्यालय व दूसरे चुनाव कार्यालय रखी जायेगी| दो गाडियां गली-गली जाकर सुझाव लेगीं| नमो: एप पर भी सुझाव दे सकते हैं| बताया कि संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटी और मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 को लॉन्च किया।
सांसद मुकेश राजपूत नें कहा कि बीजेपी इस बार 400 पार करेगी| यूपी की सभी 80 की 80 सीटे बीजेपी की जीतने जा रही है| माहौल पूरा बीजेपी के पक्ष में है| आज हर गाँव में बिजली जा रही है| सड़के दुरस्त हो रही हैं| ओवर ब्रिज जिले की शोभा बढ़ा रहें है| आम आदमी को मुफ्त में राशन मिल रहा है| जिले में दो-दो पावर हाउस हैं| विरोधियों को विकास नही दिख रहा| मोदी में लोगों की आस्था है | डॉ. प्रभात अवस्थी, संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|