सपा के ‘भितरघातियों’ पर होगी निष्कासन की कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया | जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनी| इसके साथ ही पार्टी के भीतर रहकर विरोधियों को समर्थन करनें वालों पर नजर रखनें के लिए सपा नें निगरानी समिति बनाने का निर्णय लिया है |
जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुआ। जिलाध्यक्ष नें कहा कि चुनाव के दौरान एक निगरानी समिति का गठन किया जाएगा, यह निगरानी समिति इस बात पर पूरे जनपद में निगरानी रखेगी की पार्टी का कोई भी पदाधिकारी, नेता अथवा कार्यकर्ता दूसरी पार्टी के नेताओं के बीच में बैठकर अपनी पार्टी को कमजोर ना करें| ऐसे लोगों को चिन्हित कर तत्काल पार्टी से निष्कासित किए जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही सपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनानें के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों को तेजी के साथ लगाना होगा| इंडिया गठबंधन के तहत जितने भी दलों के जिलाध्यक्ष या संगठन जनपद में मौजूद है उन्हें जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह द्वारा आमंत्रित कर एक विशेष बैठक का आयोजन किया जाना प्रस्तावित हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी का बेस वोट गांव का किसान, गरीब, मजदूर, नौजवान पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक है हमें अपने संगठन के माध्यम से गांव-गांव जाकर इन सभी लोगों से संवाद करना है| जिला उपाध्यक्ष सिराजुल अफाक मुन्ना,जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि हमें संगठन के साथियों के साथ संवाद करके हर बूथ पर सतर्क रहना है | जिससे भाजपा के लोग आम जनमानस को गुमराह न कर सकें। जिला उपाध्यक्ष सौरव गांगुली कटियार,जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने कहा की हमारे फ्रंटल संगठन पार्टी की रीड है सभी फ्रंटल संगठनों को एक टीम बनाकर जनपद के हर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर पहुंचने का काम करेंगे। जिला महासचिव जहान सिंह लोधी,बिल्लू श्रीवास्तव , मुजिबुल हसन, बंटी यादव ने अपने विचार रखे। नंदकिशोर दुबे, बेचें लाल यादव,अफजाल अंसारी ,विनीत परमार, विशाल यादव, अजय यादव, नीलम चौहान, रामू गुप्ता, समीर मिर्जा बेग, रवि अहमद अंसारी आदि रहे।