लोहिया अस्पताल की बीमार व्यवस्था से रूबरू हुए बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के जिला अस्पताल राममनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ० देवेन्द्र शर्मा नें किया| लोहिया अस्पताल की बीमार व्यवस्था को उन्होंने देखा |

दरअसल बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. शर्मा सुबह 11:30 बजे लोहिया अस्पताल निरीक्षण के लिए पंहुचे| उन्होंने सबसे पहले आपात कालीन वार्ड का निरीक्षण किया| जहाँ पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के अल्लागंज रघुनाथपुर निवासी नीलम से वार्ता की और उसका उचित इलाज करानें के निर्देश दिये| पीकू वार्ड में निरीक्षण करनें पंहुचे | जहाँ उन्होंने भर्ती बच्चो से स्वास्थ्य बच्चो को दूर रखनें की सलाह मरीजों के स्वजनों को दी| इसके बाद वह हड्डी विभाग में पंहुचे जहाँ मरीज प्रदीप कुमार भर्ती था| उसकी पैर की हड्डी टूट गयी थी| उसके बैड पर चादर नही थी| मरीज प्रदीप नें बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को बताया कि बीते तीन दिन से उनको चादर नही मिली| जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की| उन्होंने हड्डी विभाग के प्रभारी का एक दिन का वेतन काटनें के निर्देश दिये | उन्होंनें एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) को भी देखा| जहाँ दो पंखे व दो एग्जास्ट लगानें के निर्देश दिये| उन्होंनें लगभग 22 मिनट तक निरीक्षण किया|