सुरक्षा गार्ड ने साफ करा दी मोबाइल टावर से तीन लाख की बैट्री!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

gard aarjuफर्रुखाबाद :(राजेपुर) बीती रात थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मोबाइल टावर से लगभग तीन लाख रुपये कीमत की 48 बैट्री चोरी कर ली गयी| मामले की सूचना पुलिस को नही दी गयी है| घटना के पीछे सुरक्षा गार्ड की मिली भगत होने का शक जाहिर किया जा रहा है|

कस्बा में मुनेन्द्र फौजी के दरवाजे पर मोबाइल टाबर लगा है| जिस पर सुरक्षा गार्ड आरजू निवासी मौली कन्नौज तैनात है| सुरक्षा गार्ड के अनुसार वह शाम को तकरीबन ६ बजे पूर्व व्लाक प्रमुख व भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी के भट्टे के निकट दूसरे टावर पर आ गया| गार्ड एक अनुसार वह सुबह 5:30 पर टावर पर वापस आया तो देखा टावर में लगी तकरीबन तीन लाख रुपये कीमत की 48 बैट्री चोरी हो गयी है| विदित हो की लगभग 9 महीने पहले भी कई बैट्री चोरी हुई थी| लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की|

वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा गार्ड गया तो था लेकिन रात दस बजे एक लोडर लेकर आया और उसमे 48 बैट्री भरकर ले गया| प्रभारी थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया की गार्ड पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है| तहरीर मिलने पर जांच की जायेगी|