सपा ने घरों पर झंडा लगा चुनावी विजय का फूंका बिगुल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सपा नेता एवं कार्यकर्ता गांवों एवं कस्बों में पार्टी के झंडे लगा रहे हैं।  शुक्रवार को नि. महानगर अध्यक्ष ने पार्टी को विजय दिलानें के लिए घरों पर झंडे लगाये|
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर सूबे में पार्टी नेता घर-घर जाकर झंडा लगा रहे हैं। जिले में चल रहे इस अभियान के चलते सपा नि. महानगर अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में अपने रखा स्थित आवास के साथ ही साथ अन्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के आवास पर सपा का झंडा लगाया| उन्होंने सभी से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुट जाने को कहा। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। कहा कि लोग भाजपा के कामों से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि वाहनों एवं घरों पर झंडे लगाने से समर्थकों का हौसला बढ़ता है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समर्थकों से अपने घरों पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाने का आह्वान किया।  इस दौरान छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव बंटी यादव, रिंकू अग्निहोत्री आदि रहे|