अज्ञात वाहन की टक्कर से जरदोजी कारीगर ने तोड़ा दम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बस में जरदोजी का माल लोड कर घर वापस लौट रहे बाइक सबार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|
शहर के ग्राम सोता बहादुरपुर निवासी बाबू खां का पुत्र मोहम्मद फुरखान व इसरार का अलीखान जरदोजी का कार्य करते है| शुक्रवार देर शाम वह बाइक से कादरी गेट पर आये थे यहाँ से उन्हें जरदोजी का सामान जयपुर के लिए भिजवाना था| फुरखान व अलीखान जब बाइक से वापस घर जा रहे थे तो चाँदपुर के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी| जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये| चीखपुकार सुन स्थानीय लोग भागकर मौके पर पंहुचे तो उन्होंने दोनों युवकों को पहचान लिया और उनके परिजनों को सूचना दी| जानकारी पर आनन-फानन में दोनों युवकों के परिजन मौके पर पंहुचे और दोनों को लोहिया लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जहाँ आपात कालीन चिकित्सक नें मो०फुरखान को मृत घोषित कर दिया| मौत की खबर लगते ही घर की महिलाओं में चीख पुकार मच गयी| कोतवाली पुलिस नें बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है|