सीडीएस रावत को श्रद्धांजलि दे किया उनके शौर्य को प्रणाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए वायुसेना के हेलीकाप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए हैं। इस हादसे में उनकी पत्नी का भी निधन हो गया है। विमान में कुल 14 लोग सवार थे। इसमें से 13 की मौत हो गई। सीडीएस के शहीद होने की खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया। देश की अपूर्णीय क्षति बताया।
अखिल भारत हिन्दू महासभा नें लाल दरबाजे फब्बारे पर सीडीएस जनरल रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत अन्य मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी| इसके साथ ही घुमना से लाल दरवाजे तक कैंडिल मार्च किया| संगठन नें कहा कि देश ने ऐसे वीर सपूतों को खोया है। जिन्होंने अपनी वीरगाथा से हमारे भारत देश का माथा हमेशा गर्व से ऊंचा रखा।  इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, प्रियंका ठाकुर, सचिव सौरभ मिश्रा,  सचिन शर्मा, अमित शर्मा, प्रसून पाठक, आनन्द शर्मा आदि रहे|
अखिल भारत युवा जन सेवा संगठन के अध्यक्ष मोहित गुप्ता नें भी संगठन के साथ चौक पर सीडीएस जनरल रावत आदि को श्रद्धांजलि दी गयी| इस दौरान अवनीश कुमार, रवि शर्मा, ब्रिज चौहान,शनि शर्मा आदि रहे| हिन्दू महासभा राजेश मिश्रा गुट नें चौक पर सीडीएस जनरल रावत को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी| इस दौरान हिजाम प्रदेश महामंत्री दिनेश मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू महासभा, शिवानी गौतम, सुनील मिश्रा, सुबोध मिश्रा, मनोज मिश्रा, चद्र प्रकाश त्रिवेदी आदि रहे|