किसान का सही धान किसी भी कीमत में ना हो वापस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को किसान का जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने खाद ​एवं विपणन विभाग के धान क्रय केन्द्र राजेपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर उपस्थित केन्द्र प्रभारी सावन कुमार ने ​बताया कि अबतक 950 कुन्टल व आज 85 कुन्टल धान खरीद की गई। बदरंग/काला होने के कारण 10 किसानों का धान रिजेक्ट किया गया है। जिलाधिकारी ने ई—पॉस मशीन एवं खरीद रजिस्टर चेक किया| जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसान का धान सही है तो किसी भी दशा में किसान को केन्द्र से वापस न किया जाए।