सर्व धर्म सम्मेलन में बतायी ‘प्रेम’ की परिभाषा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में सत्यसाई भक्तो ने सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया| जिसमे प्रेम की विस्तार से व्याख्या की गयी|
उत्तर प्रदेश के कोने-कोनें से आये सत्य साई भक्तो ने भाग लिया। सत्य साई बाबा सम्मेलन में हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध और सिख धर्म के धर्म गुरुओं ने सम्मेलन को संबोधित किया| सत्यसाई बाबा के प्रेमसूत्र के सर्व धर्मो में सामंजस्य का आधार बताया।ईसाई धर्म के राबर्ट आर करन और लूथर ने संबोधित करते हुए प्रेम और दया को अपने धर्म का आधार बताया। सिया धर्म गुरु मौ. सैयद फरहद अली और पप्पनमिया ने भी साईबाबा के प्रेम को भावुकता से महसूस किया और कहा साईबाबा इस सम्मेलन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं। जैन धर्म की चित्रा जैन , सनातन धर्म के महेशपाल सिंह उपकारी , ज्ञानी गुरुवचन सिंह व सरदार बलविंदर सिंह ने सिख धर्म के बारे में चर्चा की| सबने प्रेम को ही सर्वोपरि मानते हुए माना कि आज मानव जाति और पूरी मानवता को बचाने के लिए प्रेम के द्वारा ही सारे धर्मो में आपसी सामंजस्य स्थापित हो सकता है| सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सचिन नेब, जिलाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता व सत्यसाई भक्तो ने भाग लिया।