ससुराल में लूटपाट करनें में महिला सहित 7 के खिलाफ एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुकदमें की रंजिश के चलते पत्नी नें अपनें भाईयों की मदद से ससुराल में लूटपाट कर दी| लाख का नकदी व जेबरात साफ कर दिया| बुधवार देर रात पुलिस नें घटना मुकदमा पंजीकृत कर लिया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला हाथी खाना निवासी श्याम सिंह यादव नें न्यायालय में याचिका दायर की| जिसमे कहा की उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व बेंचेलाल की पुत्री किरन देवी के साथ हुआ था| किरन देवी के साथ उसका विवाद चल रहा है| किरन देवी नें उनके खिलाफ न्यायालय में भरण-पोषण का वाद दायर किया हुआ है| इसी रंजिश के चलते किरन अपने भाई अशोक यादव, धर्मेन्द्र उर्फ़ डीके व माँ मुन्नी देवी व उनके तीन अज्ञात साथियों के साथ 25 अक्टूबर की शाम घर में घुस आये और उनकी माँ व विवाहिता बहन डरा-धमकाकर किचन में बंद कर दिया| इसके उपरान्त माँ और बहन के तीन लाख की नकदी, सोने-चांदी के जेबरात आदि सामान को बक्से में भरकर बोलेरो से ले गये| इसके उपरान्त दूसरे दिन कार्यवाही करनें पर फोन से जान-माल की धमकी दी| घटना के सम्बन्ध में कोतवाली व पुलिस अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कार्यवाही नही हुई| जिसके बाद उसने कोर्ट का दरबाजा खटखटाया गया|
प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल नें बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| विवेचना दारोगा कमलेश कुमार को दी गयी है|
डीफार्मा में दाखिले के नाम पर ठगी
फर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम अजीजाबाद निवासी सुरेन्द्र कुमार नें गुरुवार को जिलाधिकारी संजय सिंह को प्रार्थना पत्र दिया| जिसमे कहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के सेंट्रल जेल चौराहे के निकट बेबर रोड निवासी परचित युवक नें डीफार्मा में दाखिले के नाम पर 41 हजार रुपये ले लिये| लेकिन उसका दाखिला नही हुआ| जब उसने 29 नवंबर को घर जाकर तगादा किया तो आरोपी और उसके परिजनों नें धमकी देकर मारपीट पर अमादा हो गये| डीएम नें न्याय का भरोसा दिया|