दहेज हत्या में पति सहित पांच पर केस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज के नवलपुरवा निवासी सर्वेश कुमार ने शमसाबाद क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी पति राजू, देवर सनी, चचिया ससुर कल्लू, ममिया ससुर रामबहादुर और नितिन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि उसने बहन पुष्पा की शादी आठ साल पूर्व की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वह आए दिन बहन को प्रताड़ित करते थे। बहन को इसकी जानकारी दी तो उसकी ससुराल वालों को समझाया, इसके बावजूद वह नहीं माने। सात मई को मायके आने पर बहन ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह विदा होकर ससुराल चली गई। पांच जून को जानकारी मिली कि बहन की हत्या कर दी गई। वह वहां पहुंचा तो बहन का शव रखा मिला और ससुरालीजन फरार थे।