पालकी पर सबार होकर निकले सांई व रथ पर जगन्नाथ

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: सांईबाबा की छठवीं भव्य शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गयी| जंहा श्रधालुओं से जगह-जगह उसका स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर आरती उतारी | वही भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा भी भव्यता के साथ निकाली गयी|
शनिवार को सुबह सांई धाम मंदिर पांचाल घाट मार्ग से भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ| जिसमे गणपति के साथ ही सांई पालकी निकली | डीजे की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते नजर आये| शोभायात्रा खानपुर, चाँदपुर, कादरी गेट, लाल गेट, घुमना,चौक, पांडेश्वर नाथ मंदिर से वापस होकर पुन: मंदिर पंहुचकर समाप्त हुई| इस दौरान सांई पालकी आकर्षण का केंद्र रही|
इस दौरान चन्द्र प्रकाश चौहान, अशोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजू शाक्य, गुड्डू कटियार, नीरज,अनिल यादव,वैभव आदि रहे|
वही बढ़पुर के संतोषी माता मंदिर से संकीर्तन धुन के साथ श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली गयी| जो लाल सराय चौक रेलवे रोड होती हुई श्री राधा माधव मंदिर घमंडी कूचा पहुंच कर समाप्त हुई | श्रधालुओं ने जगह-जगह उनके दर्शन का लाभ लिया | दिन बीत गए बीती रैन युग बीत गया मेरे प्यारे अब आन गले लग जाओ व मेरे राधा रमन जी आओ बड़ी देर भई आदि गीतों पर सकीर्तन धुन पर श्रधालुओं से जमकर नृत्य किया|
इस दौरान डॉ० मनोज मल्होत्रा अशोक रस्तोगी अपार बंसल हर्षित कुसुम अग्रवाल सुमन मिश्रा अनीता अरोड़ा अमिता रस्तोगी रामकुमार नीरज रस्तोगी सुरेंद्र अशोक कुमार अग्रवाल आदि रहे| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे|