आगामी चुनाव में सपा एक जुटता का देगी परिचय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर सपा नें भी अपनी गोटें फीट करनी शुरू कर दी है| जिसके चलते साइकिल की भी ओबर हालिंग की जा रही है| संगठन के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देकर सपा आगामी चुनाव में जीत हासिल करनें की जुगत में है| इसी के तहत सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष की सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव के पद पर ताजपोशी होनें पर उनका स्वागत किया गया|
सपा के जिला कार्यालय आवास विकास पर पहली बार आगमन पर सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र यादव (सिरोली) का जोरदार स्वागत किया गया| नव मनोनीत राष्ट्रीय सचिव नें कहा कि आला कमान नें उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ अंजाम तक लेकर जायेंगे| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा कि सपा में किसी तरह की गुटबाजी हाबी होनें नही दी जायेगी| संगठन एक जुटता का परिचय आगामी चुनाव में देगा और सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी| वरिष्ठ सपा नेता युनूस अंसारी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना आदि नें अपने विचार रखे| संचालन नि. सयुस राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव नें किया|