कैरोसिन पीने ने मासूम की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरपुर निवासी छोटेसिंह के 2 वर्षीय पुत्र ने खेल-खेल में कैरोसिन पी लिया| जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है|
सोमबार को सुबह छोटे सिंह का चार वर्षीय पुत्र देव व 2 वर्षीय पुत्र राज घर में खेल रहा था| तभी राज ने अचानक कुप्पी का तेल पी लिया| जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| परिजन उसे कस्बे के एक झोलाछाप के पास उपचार हेतु भर्ती कराया| जंहा उसका उपचार चला| शाम 5 बजे राज ने दम तोड़ दिया| राज की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया| राज की माँ पिंकी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया और थाने की शरण ली है|